Ranchi News: साई सेंटर में हॉकी प्रशिक्षण पाने के लिए 11 और 12 को ट्रायल
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर खेल प्रशिक्षण का अवसर देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रतिभा चयन करने जा रहा है। रांची स्थित साई के खेल प्रशिक्षण केंद्र में बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ियों के चयन के लिए 11 और 12 नवंबर को ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को साई के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साई रांची केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में 10 से 14 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उम्र की गणना 1-4-26 के आधार पर होगी। इच्छुक खिलाड़ियों को 11 और 12 नवंबर को सुबह आठ बजे शहीद बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.