Ranchi News: साइबर ठगी से बचाव की ग्रामीणों को दी जानकारी
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की जानुमपीड़ी पंचायत भवन में बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, तमाड़ शाखा की ओर से जागरूकता एवं सतर्कता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर ठगी होने पर तत्काल डायल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया गया। कैंप में पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान बैंक से संबंधित अन्य योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.