रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद ने शनिवार को इटकी मोड़ एनएच मार्ग से पुरियो तक छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की अनुशंसा करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने जनहित में सड़क निर्माण को लेकर त्वरित विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जर्जर सड़क से लोगों की परेशानी को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद दो अगस्त को ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की श्रमदान और चंदा जुटाकर मरम्मत की थी। यह सड़क इतनी बदहाल हो गई थी कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। खासकर छात्र-छात्राओं, किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...