Ranchi News: सही समय पर सीपीआर का प्रशिक्षण ले हर नागरिक बनें जीवनरक्षक : चिकित्सक
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर शुक्रवार को रिम्स के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। पुराने कैजुअल्टी के सामने आयोजित कार्यशाला में 100 से अधिक लोगों को सीपीआर देने का तरीका बताया गया। कार्यशाला में चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने की स्थिति में मरीज को तुरंत मदद मिलनी जरूरी है। ऐसे समय में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। सही समय पर सीपीआर देकर हर नागरिक जीवन रक्षक बन सकते हैं। सीपीआर के जरिए छाती पर दबाव देकर शरीर में खून का बहाव बनाए रखने में मदद की जाती है। इससे अस्पताल में इलाज शुरू होने तक मरीज के बचने की संभावना बढ़ सकती है। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए और सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा हो, तो तुरंत आपातकालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.