Ranchi News: सहायक आचार्य पद पर हाईकोर्ट ने दिया नियुक्ति करने का निर्देश
रांची, नवम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने कक्षा छह से आठ तक के सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति से जुड़े मामले में अभ्यर्थी मिठू सेन नंदी को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने शुक्रवार को उनकी याचिका स्वीकार करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को छह सप्ताह के भीतर नियुक्ति की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्य सरकार को आयोग की अनुशंसा मिलने के चार सप्ताह के भीतर अभ्यर्थी की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा है। मामला (विज्ञापन संख्या 13/2023) कक्षा छह से आठ तक के गणित एवं विज्ञान विषय के सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति से जुड़ा है। मिठू सेन नंदी ने इस पद के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जेएसएससी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.