Ranchi News: सहायक आचार्यों को वेतन नहीं,फीकी पड़ी दीपावली
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। दूसरों के घरों में शिक्षा का दीप जलाने वाले सहायक आचार्यों के अपने घरों में वेतन के अभाव में दीपावली की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। बुढ़मू और खलारी प्रखंड के सभी सहायक आचार्यों का अक्टूबर माह का वेतन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देरी के कारण लंबित है। समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से अविलंब सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की है, ताकि शिक्षक और उनके परिवार दीपावली और छठ महापर्व की खुशियां मना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.