रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने सरकारी योजनाओं, बजट और कानूनों में सवर्ण समाज को समानता का अधिकार देने की मांग की है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में लोकभवन के पास प्रदर्शन कर राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा ने वर्ष 2004 से जारी संघर्ष का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन, शिक्षण संस्थानों से यूजीसी को हटाने और एक बार आरक्षण का लाभ ले चुके परिवारों को दोबारा लाभ न देने की मांग रखी। इसके अलावा, बिहार की तर्ज पर झारखंड में सवर्ण आयोग, आर्थिक आधार पर आरक्षण, गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व छात्रावास और सभी योजनाओं में समान हिस्सेदारी की मांग की। ---------------- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने स...