रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सलगाडीह बाजार से बुधवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद वाहन मालिक ने तमाड़ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुंडू के दलकीडीह निवासी अविनाश लोहरा बाइक से सलगाडीह बाजार खरीदारी करने पहुंचे थे। उन्होंने बाजार में बाइक खड़ी कर करीब डेढ़ घंटे तक खरीदारी की। वापस लौटने पर निर्धारित स्थान से बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तमाड़ थाना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...