Ranchi News: सर्वाधिक उपस्थिति पर आनंद मुंडा को मिली साइकिल
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसलाटोली के सहायक अध्यापक अमर महतो ने कक्षा छह में सबसे अधिक उपस्थिति वाले छात्र आनंद मुंडा को साइकिल खरीदकर दी। उन्होंने हर साल की तरह इस वर्ष भी अपने वादे के मुताबिक छात्र को यह पुरस्कार दिया। अमर महतो पिछले कई वर्षों से कक्षा छह में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए घोषणा करते आ रहे हैं कि सबसे अधिक हाजिरी वाले छात्र या छात्रा को अपने मानदेय से साइकिल खरीदकर पुरस्कार देंगे। इस वर्ष कक्षा छह के 15 विद्यार्थियों की उपस्थिति बराबर रही। इसके बाद शिक्षकों ने सभी के बीच लॉटरी कराई, जिसमें आनंद मुंडा विजेता बना। विद्यालय के प्राचार्य सिपरियन रूंडा ने आनंद मुंडा को साइकिल प्रदान की। मौके पर अमर कुमार महतो, राजकिशोर प्रसाद महतो, पंचित लाल महतो, खगेस चंद्र महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.