Ranchi News: सर्पदंश से नौ वर्षीय छात्र घायल, रांची रेफर
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के कुदारखो गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे सर्पदंश की घटना में नौ वर्षीय छात्र घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान दाऊद केरकेट्टा के पुत्र प्रताप केरकेट्टा के रूप में हुई है। उसे बाएं पैर में सांप ने काट लिया। परिजनों ने बताया कि प्रताप अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब के पास खेलने गया था। इसी दौरान काले रंग के सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद वह दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गए, जहां डॉ सुनील कंडुलना ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया। प्रताप दिघिया मिशन स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.