Ranchi News: सराक समाज की पहचान बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मांझी
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। घाघरा गांव में रविवार को सराक मांझी समिति, जिला खूंटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न सराक गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सराक समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार मांझी ने की, जबकि संचालन प्रसून कुमार मांझी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सराक समाज प्राचीन और विशिष्ट सामाजिक समुदाय है। बदलते सामाजिक परिवेश में समाज की संख्या और पहचान लगातार सीमित होती जा रही है। ऐसे में समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वक्ताओं ने कहा कि सराक समाज लंबे समय से कई सामाजिक और सरकारी सुविधाओं से वंचित रहा है。
अHistorical Record...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.