Ranchi News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई तुलसीदास जयंती
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो के प्रांगण में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को रामचरितमानस समेत कई अमूल्य ग्रंथ दिए। उनकी रचनाओं के ज्ञान से समाज आज भी लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास हिंदी साहित्य के भक्ति काल की रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे। उनका जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। तुलसीदास की रचनाएं समाज सेवा की प्रेरणा देती हैं, जिन्हें युवाओं को अपने आचरण में उतारना चाहिए। मौके पर विद्यार्थियों के बीच सुलेख, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: तुलसीदास जयंती पर सुलेख व चित्रकला प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.