Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में एडवेंचर कैंप
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में केजी-प्रथम से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह के एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैपलिंग, रोप क्लाइंबिंग, टेंट व राफ्ट निर्माण और टार्जन स्विंग जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.