रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा-गेतलसूद में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया। प्राध्यापिका डॉ. विभा कुमारी और बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार रखे। प्रशिक्षुओं और उपस्थित सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस ...