Ranchi News: सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से कर रही सशक्त : दीपिका
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में जेसीआई रांची उड़ान की ओर आयोजित एग्जीविशन का शुक्रवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महिला उद्यमियों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों को देखा। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता, स्थानीय प्रतिभाओं और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.