Ranchi News: सरकारी भूमि का होगा जनहित में उपयोग, निगम ने तैयार की इन-सीटू डेवलपमेंट योजना
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को भू-संपदा शाखा के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों में निगम स्वामित्व की भूमि व सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए उसका जनहित में समुचित विकास सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या-22 के वार्ड पार्षद द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अमन कम्युनिटी हॉल के पास स्थित निगम की लगभग 34 डिसमिल भूमि का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बनाई गई थी व निवासरत थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उक्त भूमि के इन-सीटू डेवलपमेंट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि का नियोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.