Ranchi News: सरकारी भवनों से भी लिया जाएगा होल्डिंग टैक्स, बड़े बकायेदारों को नोटिस
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए नए सरकारी भवनों का होल्डिंग टैक्स निर्धारित करेगा। इसके लिए भवनों की मापी कराकर टैक्स की मांग तय की जाएगी और संबंधित विभागों को नोटिस दिया जाएगा। वहीं, होल्डिंग टैक्स और वाटर यूजर चार्ज के बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने गुरुवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए नियमित निगरानी व जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।
राजस्व संग्रहण के लिए साप्ताहिक शिविर हर सप्ताह तीन दिन लगेंगे शिविर निगम के अंचल कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.