Ranchi News: सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर मोबाइल ले भागे चोर
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची। रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल समेत अन्य चीजें चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब छुट्टी में तैनात पुलिसकर्मी अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गए हुए थे। सिपाही नीरज कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रेल अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पदस्थापित सिपाही नीरज ने पुलिस को बताया कि 28 से 30 अगस्त तक उनका कार्यालय बंद था। इस वजह से क्वार्टर में रहने वाले तीनों सिपाही अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए चले गए। 31 को लौटने के क्रम में एएसआई मनोज यादव ने देखा कि मुख्य दरवाजा में ताला लगा हुआ है। पीछे का दरवाजा खुला हुआ। भीतर जाने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। क्वार्टर में रखे दो मोबाइल समेत अन्य चीजें गायब थीं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.