रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ऋत्विका सिंह की अदालत ने सोमवार को 12 वर्ष पुराने एक मामले में कोकर निवासी रमेश सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। यह मामला कोतवाली थाना कांड संख्या 614/2014 से संबंधित था, जो 9 जुलाई 2014 को तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी अमित कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया था। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने अदालत में पक्ष रखा था। आरोपों का पूर्ण खंडन किया और अभियुक्त को निर्दोष बताया। आरोप था कि आरोपी ने हथियार लाइसेंस रिपोर्ट के लिए दबाव बनाया व धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...