Ranchi News: समाजसेवी ने 245 असहायों के बीच बांटे कंबल
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका के समाजसेवी चामु महतो ने अनगड़ा के विभिन्न गांवों में पिछले दो दिनों में 245 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लुपुंग पंचायत के पिरतौल, लुपुंग जारा, हाहे, साल्हन पंचायत के बेड़वारी, झटनी टुंगरी, तुरुप और अनगड़ा पंचायत के जानुम, सोसो, बैजनाथ टाटा और चंद्रटोली में जरूरतमंदों को कंबल दिए। चामु महतो ने बताया कि ठंड की शुरुआत को देखते हुए कंबल बांटे गए हैं। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। बुजुर्गों को ठंड से बचाना भी सेवा का एक हिस्सा है। मौके पर मंजू देवी, सबल नायक, एतवारी देवी, मुनेश्वर महतो, गणेश उरांव और पार्वती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.