Ranchi News: समाजसेवी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो निवासी युवा समाजसेवी सह बड़ाइक समाज बेड़ो प्रखंड के अध्यक्ष मनोज बड़ाइक की माता निर्मला देवी (पति स्व. नारायण बड़ाइक) का रविवार सुबह गुमला रोड स्थित विनय बगीचा निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दोपहर में बेड़ो मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़े बेटे मनोज बड़ाइक ने मुखाग्नि दी। स्व. निर्मला देवी अपने पीछे तीन पुत्र मनोज बड़ाइक, धनंजय बड़ाइक उर्फ मंगरू, निखिल बड़ाइक सहित पोता-पोती समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व बड़ाइक समाज के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.