रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची। लालपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ के सदस्य और मेन रोड सेंटर के अखबार विक्रेता मो कलीम खान का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मंगलवार की सुबह अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्र नूर आलम, ईस्माइल खान और दो पुत्री के साथ पूरा भरा परिवार छोड़ गए। वे पिछले 40 साल से अख़बार वितरण का काम कर रहे थे। रातू रोड कब्रिस्तान में मंगलवार की शाम में मो कलीम खान के जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद उन्हें सुपुर्देखाक किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इधर, लालपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ और समन्वय समिति की ओर से दिवंगत कलीम खान को श्रद्धांजलि दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...