रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को समय की पहचान कर अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता पा सकते हैं। यह बात विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय, बेड़ो की प्राचार्य प्रो. करमा उरांव ने बुधवार को कही। मौका था महाविद्यालय के सभागार में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में नामांकित छात्राओं के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह का। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. करमा उरांव और शिक्षकों ने दीप जलाकर की। इस दौरान प्राचार्य प्रो. करमा उरांव ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में महाविद्यालय की छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई और शिक्षकों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्...