Ranchi News: समग्र शिक्षा अभियान और मध्याह्न भोजन योजना की हुई समीक्षा
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार कर्रा प्रखंड के नौ विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान और मध्याह्न भोजन योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इसके बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिला परिषद की उपाध्यक्ष मंजू देवी, प्रखंड प्रमुख अंजनी देवी और कर्रा पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा उपस्थित थीं। जनसुनवाई के दौरान विद्यालयों में संचालित योजनाओं की स्थिति और उनके क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान यह जानकारी जुटाई गई कि विद्यार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं, वर्ग कक्षों, खेल के मैदान, डिजिटल कक्षाओं और शिक्षकों के प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.