रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, हिब्यू। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में एसआईआर के तहत एएसडीडी सूची में शामिल पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का एक और मौका मिलेगा। 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 'एक और अवसर कैंप' लगेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। कैंप के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की छठी बैठक भी होगी। कैंप में एएसडीडी सूची में शामिल ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जो संबंधित मतदान केंद्र के क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं और जिन्होंने अभी तक प्रपत्र-6 नहीं भरा है। ऐसे वोटरों के साथ बात कर उनकी पात्रता का सत्यापन...