रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया निवासी श्याम कृष्ण महतो की बाइक रविवार शाम एतवार बाजार से चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की शाम करीब 5:15 बजे श्याम कृष्ण महतो बाइक से रातू स्थित साप्ताहिक एतवार बाजार सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीदने के बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर से बाइक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रातू थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...