Ranchi News: सबागीचा स्कूल के आदिवासी बच्चों को मिली डेस्क-बेंच
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड की बीरबांकी पंचायत स्थित सबागीचा स्कूल, बुड़ीकाय के 35 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का माहौल अब बदल गया है। अधिकारियों और अभियंताओं के सहयोग से शनिवार को स्कूल को आठ डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए गए हैं। इससे अब बच्चे जमीन पर बैठने के बजाय डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस पहल में हिन्दुस्तान सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल की दूरी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण अधिकांश बच्चे नियमित पढ़ाई से वंचित थे। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं है, जिससे छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित होती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच संचालित यह स्कूल गांव के बच्चों के लिए उम्मीद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.