Ranchi News: सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश का स्वागत
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से रविवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत समारोह हुआ। समारोह में संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव कमलेश राम को झारखंड प्रदेश की समस्त इकाई की ओर से माला, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम ने की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों पदाधिकारिय व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव कमलेश ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। कार्यक्रम में सूरज राज, पूजा साहू, सतीश साहू, राजेंद्र मिर्धा, अशोक अकेला, जितेंद्र साहू, संजय रजक, पुनीत राम, कमलेश लाल व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.