रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के प्रोटेक्ट भवन के सामने गुरुवार को 11वीं-13वीं जेपीएससी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, एसडीपीओ और सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों ने धरना दिया। पहले सड़क की एक लेन में अभ्यर्थी धरना पर बैठे और उसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रोजेक्ट भवन के गेट की ओर बढ़ने लगे। अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश से रोक दिया तो वे वहीं गेट के सामने ही सड़क पर बैठ गये। जमकर नारेबाजी की और एक स्वर में न्याय नहीं तो फांसी की मांग की। अभ्यर्थियों ने गले में रस्सी बांध कर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम में अपनी मांगों को लेकर सफल अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से फिरायालाल तक तिरंगा मार्च निकाला। सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थियों का एक जत्था प्रोजेक्ट भवन कैंपस के बाहर पार्किंग एरिया में बैठकर शांतिपूर्ण रूप से सरकार क...