रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों की सेवा के लिए बाबा एग्रो फूड लिमिटेड के निदेशक मनीष कुमार साहू ने मारुति सुजुकी ईको सेवा वाहन प्रदान किया। इसका उद्घाटन सदानंद स्वामी ने श्रीफल फोड़कर किया। स्वामी सदानंद ने मानव सेवा को सच्ची ईश्वर सेवा बताते हुए मनीष साहू व उनकी पत्नी राखी साहू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने व्यवहार और आचरण को श्रेष्ठ बनाना ही सच्ची साधना: ज्ञेयसागर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...