Ranchi News: सदर थाना की जमीन पर निगम का अतिक्रमण, पुलिस ने हटाया
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम ने कोकर के बांधगाड़ी स्थित पुलिस विभाग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अंचल कार्यालय और अस्पताल बना दिया। शनिवार को मामला उजागर होने पर मौके पर पहुंची रांची पुलिस ने निर्माणाधीन कार्यालय का काम रोककर भवन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और निगम अधिकारियों के बीच विवाद हुआ तथा ठेकेदार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मापी कराने के बाद पुलिस ने जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया है। शनिवार को सदर थाना पुलिस को पता चला कि नगर निगम उसकी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया, जिस पर निगम अधिकारियों से कहासुनी हुई। सिटी एसपी पारस राणा के पहुंचने पर अमीन बुलाया गया। पुलिस द्वारा सदर थाने के लिए आवंटित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.