रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राशिद जमील उर्फ राशिद खान इस्लाम नगर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल से लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर अस्पताल परिसर में गश्ती बढ़ाई गई। इसी के तहत बुधवार को पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक विक्रम नायक नामक व्यक्ति का मोबाइल चुरा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लगातार सदर अस्पताल से विभिन्न लोगों को मोबाइल चुराकर बाजार में बिक्री करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चार मोबाइल फोन बरामद किया है।

हिंदी...