रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का 'सृजन से सम्मान तक' अभियान का रजत जयंती कार्यक्रम सोमवार को सदर अस्पताल में मनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में रांची शाखा की ओर से कन्या भ्रूण संरक्षण कार्यक्रम के तहत 24 नवजात शिशुओं के परिवारों के बीच बेबी किट और बिस्कुट का वितरण किया गया। मंच ने लोगों को कन्या संरक्षण, महिला सम्मान और सामाजिक जागरुकता का संदेश देते हुए परिवारों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...