Ranchi News: सदर अस्पताल में जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में न्यूरो सर्जरी टीम ने जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का उदाहरण पेश किया है। चिकित्सकों ने मरीज के मस्तिष्क से करीब 12 गुणा 8 मिलीमीटर आकार के लेफ्ट सीपी एंगल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी 24 सितंबर 2026 को की गई। करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक चले ऑपरेशन में चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतते हुए ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाला। सीपी एंगल ट्यूमर की सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह मस्तिष्क की महत्वपूर्ण नसों के बेहद करीब स्थित होता है। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान आसपास की नसों और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षित रखना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती होती है। सर्जरी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.