Ranchi News: सत्संग व ध्यान से ही मानव जीवन होता है सार्थक : स्वामी गंगाधर
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही आश्रम, मलियादा (मुरहू) में domingo को विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को देव दुर्लभ मानव शरीर प्राप्त हुआ है। यदि वह भगवद्भक्ति, सत्संग और ध्यान नहीं करता, तो उसे दुःख और कष्टों का सामना करना पड़ता है तथा चौरासी लाख योनियों में भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन कर्मप्रधान है और अच्छे कर्मों के माध्यम से ही जीवन को सुखी, समृद्ध और सफल बनाया जा सकता है। माता शबरी, मतंग ऋषि, भगवान बुद्ध, राजा जनक और अष्टावक्र मुनि के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भक्ति, सत्य और आत्मज्ञान का महत्व बताया। साथ ही भगवान शंकर और भस्मासुर की कथा के माध्यम से मन एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.