रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में पीडीएस डीलरों को दुकान में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स तौल मशीन के सत्यापन व मुहरांकन शुल्क से मुक्त करने के फैसले का स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव ज्ञानदेव झा ने कहा है कि सरकार ने इस निमित्त झारखंड विधिक माप विज्ञान नियमावली के नियम 17(5) के बाद 17(6) जोड़े जाने को स्वीकृति प्रदान की है। इससे राशन दुकानदारों को काफी सहूलियत होगी। संगठन की ओर से सीएम हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री को साधुवाद दिया गया है। बताया गया है कि पीडीएस डीलरों की ओर से पिछले दिन विशेष परिस्थिति में लाइसेंस का हस्तांतरण, राशन दुकान को पेपरलेस करने, बकाया कमीशन की रकम का भुगतान, चना दाल वितरण के पैसे के साथ अतिरि...