Ranchi News: सतकनादू में अकीदत के साथ मना चेहल्लुम
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। मुरूम बाजार टांड़ में रविवार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सतकनादू की ओर से रविवार को चेहल्लुम का त्योहार अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान 'या अली, या हुसैन' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। करतब देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। युवाओं ने लाठी, तलवार सहित अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया। आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों ने जुलूस की व्यवस्था संभाली। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.