Ranchi News: सड़क हादसे में हुई युवक की मौत मामले में केस
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा टंगटंग टोली ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक बिनोद बड़ाइक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्नी संकिता बड़ाइक ने आवेदन में कहा कि उनके पति बिनोद पांच जुलाई को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दूसरी गाड़ी में धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनके पति की मौत हो गयी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, दोस्त घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.