Ranchi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के पास एक युवक की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पप्पू ठाकुर की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके भाई मनोज ठाकुर की तुपुदाना में सैलून की दुकान है। 14 सितंबर को उनका भाई एक दोस्त के साथ बाइक से रिंग रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उनके भाई को धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 सितंबर को उसकी मौत हो गयी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.