रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। एनएच-20 पर जीवनटोला-एदेलडीह के समीप रविवार को कार और मोपेड बाइक की टक्कर में मोपेड चालक समेत उसका तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मोपेड चालक जाकी मुंडा की मौत हो गई। मृतक मुरहू थाना क्षेत्र के जानूमपीड़ी गांव का रहने वाला था। उसका तीन वर्षीय पुत्र घायल है। मेहमान के घर जा रहे थे पिता-पुत्र:

पुस्तकालय में जानकारी परिजनों के अनुसार जाकी मुंडा अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ मेहमान के घर जा रहे थे। इसी दौरान जीवनटोला-एदेलडीह के समीप उनकी मोपेड की कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल ...