Ranchi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर कुटे चौक के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कांके थाना क्षेत्र के कोंगो गांव निवासी अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अंकुश बाइक से तेज रफ्तार में सिकिदिरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुटे चौक के पास उसने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत बीच सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.