Ranchi News: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करगे गांव में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान करगे गांव निवासी 28 वर्षीय गोपाल मुंडा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गोपाल मुंडा बाइक से मांडर से अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक असंतुलित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में गोपाल मुंडा के सिर पर गंभीर चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.