रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर चान्हो थाना क्षेत्र के पाटूक मोड़ के समीप सोमवार शाम बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चान्हो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रातू थाना क्षेत्र के कठीटांड़ निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक संजय सिंह और सोस गांव निवासी 22 वर्षीय सोहित भगत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऑटो रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पाटूक मोड़ के पास गांव की ओर से मुख्य सड़क पर आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना ...