Ranchi News: सड़क हादसे में दो लोग गंभीर, रिम्स रेफर
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मांडर थाना क्षेत्र के बिसाही मोड़ के निकट शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि करंजी गांव निवासी 36 वर्षीय प्रेमचंद उरांव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान के समीप सड़क पार कर रही 60 वर्षीय सुकू उराईन उनकी बाइक की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे प्रेमचंद उरांव भी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.