Ranchi News: सड़क हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास शनिवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तेज गति से आ रही बाइक (जेएच01 एफएल 7673) सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में रातू थाना क्षेत्र के आमटाड़ निवासी 19 वर्षीय प्रेम साहु, पिता चिंटू साहु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी आमटाड़ निवासी अंशु बैठा, पिता कमलेश बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पिठोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घायल अंशु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.