Ranchi News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के टेरो फादिल मर्चा गांव निवासी 60 वर्षीय जगरनाथ महतो की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे रांची के जेनेटिक अस्पताल में मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे पलमा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और बोलेरो की टक्कर में जगरनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले बेड़ो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। बाद में उनका इलाज रांची के जेनेटिक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी में तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन बच्चों समेत 12 घायल शनिवार देर शाम शव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.