Ranchi News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बेड़ो मुख्य पथ पर बूढ़ा खोखरा के पास सड़क दुर्घटना में घायल फूलवती उरांव की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लोहरदगा जिले के बगरू थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जाता है कि फूलवती उरांव अपने एक रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान बूढ़ा खोखरा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.