Ranchi News: सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के डोडमा चौक के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय आरोही कुमारी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका तोरपा के उपप्रमुख संतोष कुमार कर की चचेरी बहन थी। मंगलवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, डोडमा निवासी 26 वर्षीय भास्कर कुमार अपनी दो चचेरी बहनों सिमरन कुमारी और आरोही कुमारी के साथ स्कूटी से दवा लेने डोडमा चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर गया था। भास्कर दवा लेने दुकान के अंदर चला गया, जबकि दोनों बच्चियां स्कूटी के पास खड़ी थीं। इसी दौरान खूंटी की ओर से आ रहे सुंदारी निवासी विवेक तिडू ने तेज रफ्तार बाइक से खड़ी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोही के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.