Ranchi News: सड़क सुरक्षा वॉकथॉन में यातायात नियम पालन का संकल्प
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और लोगों में सिविक सेंस विकसित करने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन ने की। इसमें स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाएं व आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पैदल मार्च करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस मौके पर आयोजित पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही रांची शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति-पत्र और हेलमेट भेंट किया गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.