Ranchi News: सड़क सुरक्षा को लेकर निकली जागरुकता रैली
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में पुलिस प्रशासन और नवां बिहान क्लब ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली। थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। थाना परिसर से शुरू रैली साहेब मोड़, इटकी मोड़, त्रिबिंधा चौक, इटकी बाजार और पावर हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। रैली में दर्जनों लोग हेलमेट पहनकर बाइक के साथ शामिल हुए। हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन और पोस्टर लेकर लोग 'हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ' का नारा लगाते हुए आगे बढ़े। इटकी मोड़ के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.